फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तालाब में डूबकर वृद्ध ने दी जान

तालाब में डूबकर वृद्ध ने दी जान

Sun, 10 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबकर वृद्ध ने दी जान
तालाब में डूबकर वृद्ध ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। महगांव में शनिवार दोपहर एक वृद्ध ने तालाब में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव का नोखेलाल (55) पुत्र शिवपाल गरीब मजदूर था। गांव के एक रसूखदार के यहां मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। लोगों का कहना है कि साल भर पहले कर्ज लेकर उसने बेटी की शादी की थी। इधर कुछ दिनों से उससे कर्ज चुकता करने को कहा जा रहा था। कर्ज अदायगी में असमर्थ होने पर उसे कुछ नहीं सूझ रहा था। शनिवार दोपहर वह गांव के बाहर तालाब किनारे गया और छलांग लगा दी। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed