फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सीआरपीएफ के सूबेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत

सीआरपीएफ के सूबेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 08 Jul 2017 08:39 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के सूबेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत
मंझनपुर।
विज्ञापन

सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित आईटीबीपी कैंप (रहीमाबाद) के समीप शनिवार शाम सीआरपीएफ के सूबेदार अमरनाथ की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुल्तानपुर से वह छुट्टी पर बाइक से घर आ रहा था। बेकाबू ट्रक ने जवान की बाइक में टक्कर मारने के बाद से रौंद दिया था। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से जवान के घर में कोहराम मचा है।

पिपरी के सेंवथा निवासी अमरनाथ (50) पुत्र श्यामलाल सीआरपीएफ में सूबेदार थे। इन दिनों उनकी तैनाती सुल्तानपुर जिले में थी। शनिवार को वह छुट्टी पर बाइक से गांव आ रहे थे। आईटीबीपी कैंप से समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद सूबेदार को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


हादसा देख आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पिपरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। सूबेदार की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीआरपीएफ के सूबेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत
पिपरी के सेंवथा गांव का था रहनेे वाला, सुल्तानपुर में थी तैनाती
शनिवार की शाम आइटीबी कैंप के समीप ट्रक ने कुचला, कोहराम


कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के कूरामुरीदन निवासी राकेश कुमार (25) पुत्र रोशनलाल शनिवार दोपहर साइकिल से अजुहा बाजार जा रहा था। लोहदा मोड़ के समीप इलाहाबाद की ओर से आई कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को देते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed