फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर बहू से दुराचार

जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर बहू से दुराचार

Fri, 09 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर बहू से दुराचार
मंझनपुर।
विज्ञापन

पिपरी इलाके में कलयुगी ससुर ने अपनी बहू को जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। पति की मौत के बाद सालों से अधेड़ उसकी अस्मत से खेलता रहा। पखवारे भर पहले ससुर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पिपरी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के पति की सालों पहले मौत हो चुकी है। बहू ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसके कलयुगी ससुर ने जायदाद से बेदखल करने की धमकी देते हुए हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद से वह लगातार मनमानी करता रहा। बच्चों की खातिर महिला ससुर का हर अत्याचार सहती रही।
विज्ञापन


पखवारे भर पहले ससुर ने मनमानी का प्रयास किया तो उसने विरोध कर दिया। इसके बाद कलयुगी ससुर उसे पीटने के बाद घर से भगा दिया। ससुर की यातना के बाद मायके पहुंची महिला ने खुद के ऊपर हुए जुल्म की दास्तां घर वालों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मायके वाले महिला के ससुराल पहुुंचे तो ससुर ने उन्हें भी धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलयुगी ससुर की करतूत से क्षुब्ध महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मंझनपुर से ससुर की शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिपरी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ससुर बना हैवान, बहू से करता रहा दुराचार
पति की मौत के बाद जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर करता रहा दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed