{"_id":"5d0cda088ebc3e1417539e4f","slug":"15611233216-kaushambi-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में कुनबे को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में कुनबे को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार सुबह रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक परिवार के चार सदस्यों को घर में घुसकर पीटा। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि भगवानपुर निवासी कुंता पुत्र भोला का पड़ोसी हीरालाल से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुंता की मानें तो इसे लेकर हीरालाल आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार सुबह भी हीरालाल घर पर अपशब्द कह रहा था। ऐतराज जताने पर अपने साथी शैलेंद्र, महेंद्र, राहुल, अलहई, राजेश व धरती आदि के साथ मिलकर लाठी-डंडे तथा सरिया से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं कुंता के परिवार की अनारकली, कंधई और मालती को भी पीटा। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।