{"_id":"5d0cd9188ebc3e1db739eb96","slug":"15611230815-kaushambi-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से की अभद्रता, फाड़े अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लेखपाल से की अभद्रता, फाड़े अभिलेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मेड़ीपुर गांव में जमीन की नापजोख करने गए लेखपाल से दबंगों ने अभद्रता की। सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। पीड़ित राजस्व कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिराथू तहसील में तैनात लेखपाल धर्मेंद्र सिंह पुत्र फूलसिंह ने बताया कि बुधवार को वह एक विवादित जमीन की नापजोख करने मेड़ीपुर गए थे। वहां पैमाइश नहीं करने का दबाव बनाते हुए मेड़ीपुर के ही टिर्रा उर्फ विष्णु, छोटू पुत्र पंक्षीलाल व अंकित पुत्र रामसरन गाली-गलौज करने लगे। सरकारी अभिलेख फाड़कर फेंक दिया। आरोपी पिटाई पर आमादा थे, लेकिन ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दिया। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी कोतवाल आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में लेखपाल की भी गलती सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।