{"_id":"5d0640bc8ebc3e069258f586","slug":"15606908646-kaushambi-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवाघाट में नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेवाघाट में नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट में नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश
अजरौली गांव की घटना, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव में रविवार सुबह नहर किनारे एक अधेड़ की लाश पड़ी मिली। हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया या मौत दूसरी किसी कारण से हुई। फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजरौली गांव के लोग रविवार सुबह नहर की ओर गए तो देखा कि किनारे खेत में एक करीब 55 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणेां की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं थे। नाक के पास हल्की सी खरोच भी थी। अधेड़ बिछे हुए गम्छे में लेटा था। इसे देखकर पुलिस काफी उलझ गई है। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि कोई हत्या करता तो गम्छा बिछाकर उसके ऊपर लाश क्यों रखेगा। यह भी संभव है कि मौत गर्मी या अन्य किसी कारण से हुई हो। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।