{"_id":"5cfe54d2bdec2207594b2d48","slug":"15601717212-kaushambi-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल कांड के दरिंदों को मिले फांसी, नहीं तो होगा आमरण अनशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टप्पल कांड के दरिंदों को मिले फांसी, नहीं तो होगा आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल कांड के आरोपियों को फांसी की मांग, नहीं तो होगा आमरण अनशन
नमो नमो मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अलीगढ़ के चर्चित हत्या कांड को लेकर नमो नमो मोर्चा (भारत) के लोगों ने हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग किया है। चेतावनी दिया गया कि फांसी नहीं हुई तो संगठन आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।
टप्पल कांड को लेक र हर ओर निंदा की जा रही है। मासूम से दरिंदगी करने वालों को फांसी की मांग किया जा रहा है। इसी कड़ी में नमो नमों मोर्चा (भारत) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि घटना निंदनीय है। इसमें कातिलों को सबक सिखाने के लिए फांसी की सजा भी कम है। ऐसे में हत्यारों को फांसी दिया जाए। इस मौके पर संगठन के जिला मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, अतुल कुमार, मित्रसेन यादव, आलोक कुमार, अंकित कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संजीव कुमार, कुलदीप त्रिपाठी, संजीत कुमार, करन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
--------
बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी का घेराव
शमसाबाद के कारोबारी के यहां एक जून को हुई थी चोरी
घटना का खुलासा नहीं होने से नाराज हैं स्थानीय व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शमसाबाद निवासी कारोबारी संगीत कसेरा के यहां चोरी का खुलासा नहीं होने से खफा व्यापारियों ने सोमवार को एसपी का घेराव किया। कारोबारियों ने घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी और चोरी गया समान बरामद करने की मांग किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने लोगों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के शमसाबाद निवासी संगीत कसेरा के यहां एक जून को बदमाशों ने धावा बोल कर लूटपाट की थी। लोहे की अलमारी तोड़कर करीब तीन लाख का गहना पार किया गया। डेढ़ लाख नकद भी उड़ाया गया। संगीत ने बताया कि पैसा उसके भाइयों ने मजदूरी करके कमाया था। इस पैसे से भवन निर्माण कराना था। इसके अलावा उसकी पत्नी, मां व भयाहू के गहने थे। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आज तक वारदात का खुलासा नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कारण वहां के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान राजेश कुमार, सोमनाथ, श्यामबाबू, शिव नरायण, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, मुन्ना लाल, मनीष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-------