फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कलक्ट्रेट परिसर में बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

कलक्ट्रेट परिसर में बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

Thu, 06 Jun 2019 07:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
कलक्ट्रेट परिसर में बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन

सुरक्षा गारद की लापरवाही का फायदा उठाकर शातिर ने तोड़ डाले चार ताले
घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर की तलाश
फोटो नं-07
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक में लगे चार तालों को तोड़ने के बाद स्ट्रांगरूम तक पहुंचा लेकिन लॉकर तोड़ने में नाकाम रहा। सुबह बैंक पहुंचे सफाई कर्मी ने ताला टूटा देखा तो अफसरों को खबर दी। घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी प्रदीप गुप्ता फिंगर प्रिंट व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
मंझनपुर स्थित कलक्ट्रेट परिसर में ही बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मी कृष्ण मोहन बैंक पहुंचा तो मेन गेट में लगे दोनों तालों को टूटा देख दंग रह गया। उसने घटना की जानकारी फोन पर शाखा प्रबंधक यूसी कक्कड़ को दी। उन्होंने इसकी सूचना रीजनल मैनेजर व सदर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही जिलाधिकारी, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ सदर एसएन पाठक, इंस्पेक्टर सदर उदयवीर सिंह फिंगर प्रिंट व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक की मौजूदगी में बैंक के अंदर का मुआयना किया गया। प्रबंधक ने बताया कि बैंक से कोई भी समान चोरी नहीं हुआ है। बैंक में घुसने के लिए उसने बाहर लगे चैनर का दो ताला, मैनेजर कक्ष का एक ताला और स्ट्रांगरूम का एक ताला काटा तो जरूर लेकिन लॉकर से रुपया नहीं ले जा सका।
विज्ञापन

---
इनका कहना है
कलक्टर ऑफिस आने के लिए चार रास्ते हैं। सभी दरवाजे रात को बंद कर दिए जाते हैं। कोषागार व मुख्य ऑफिस वाले रास्ते पर गारद रहती है। शख्त सुरक्षा पहरे के बावजूद बैंक से चोरी के प्रयास की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसी कक्कड़, शाखा प्रबंधक
-----

सीसीटीवी में कैद है आरोपी की तस्वीर
मंझनपुर। कलक्ट्रेट स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरी के इरादे से घुसे व्यक्ति की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वह हाथ में सब्बल लेकर आया था। बुधवार की रात 12.12 बजे वह बैंक के अंदर दाखिल हुआ। पैंट शर्ट पहने यह चोर गले में सफेद रंग का गमछा डाले है।
-------
आखिर कहां थी सुरक्षा गारद, अफसर खामोश
मंझनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में ही ईवीएम का रिकार्ड रूम और कोषागार है। इन दोनों स्थानों की सुरक्षा के लिए गारद लगाई गई है। इसके बावजूद जहां गारद लगी है वहां से 15 मीटर की दूरी पर बैंक के चार ताले टूटना सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर रहा है। इसके अलावा मंझनपुर कोतवाली की पुलिस रात को कलक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय के समीप गश्त करती है।
---------
रात भर सब्बल लेकर मुख्यालय में टहलता रहा युवक
- हीरो बाइक एजेंसी में भी हुआ चोरी का प्रयास, दोनों घटनाओं में एक ही व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
फोटो नं-05,06
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली पुलिस रात्रि गश्त को लेकर कितना सक्रिय है, इसका अंदाजा मुख्यालय की घटनाओं से लगाया जा सकता है। जिस व्यक्ति ने कलक्ट्रेट स्थित बैंक से पैसा पार करने का इरादा बनाया वहीं दो घंटे बाद करारी रोड स्थित हीरो बाइक एजेंसी में भी दिखा। फिलहाल दोनों घटनाओं में वह चोरी करने में सफल नहीं हो सका।

गुरुवार की रात 12.12 बजे कलक्ट्रेट स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में घुसे युवक ने चार ताला तोड़ा। बैंक में लगे कम्प्यूटर, अभिलेख आदि को बिना छुए वह सीधा स्ट्रांगरूम में पहुंचा। वहां लगे लोहे के दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद वह अंदर पहुंचा, लेकिन लॉकर नहीं खोल सका। इसके बाद वही शख्स रात 2.45 बजे करारी रोड स्थित हीरो बाइक एजेंसी पहुंचा। यहां खिड़की का जंगला उसने काट डाला। इस दैरान उसे 3.59 बजे तक का समय लग गया। शायद भोर हो जाने के कारण वह यहां भी चोरी नहीं कर सका। दोनों स्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वही दिख रहा है। हीरो एजेंसी के मालिक शेखर जायसवाल का कहना है कि उनके यहां दूसरी बार चोरी का प्रयास हुआ है। अब सवाल यह है कि मंझनपुर चौराहे पर रहने वाली यूपी-100 व गश्त करने वाली पुलिस की नजर इस युवक पर कैसे नहीं पड़ी। जबकि मुख्यालय में रात दस बजे के बाद ही पुलिस लोगों की दुकाने बंद कराने लगती है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed