{"_id":"5ced8512bdec2207680ec73e","slug":"15590700189-kaushambi-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। कोतवाली के कूरा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता गर्भवती थी और वह अपने पति के साथ मायके से घर जा रही थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
सरायअकिल कोतवाली के कटैया गांव निवासी रामलोचन की शादी चरवा कोतवाली के बरियावां गांव में रहने वाली रंजना (22) के साथ हुई थी। रंजना के एक डेढ़ साल की बेटी गुड़िया है। दो दिन पहले रंजना अपनी बेटी को ससुराल में छोड़कर मायके गई थी। मंगलवार को उसका पति उसे बुलाने गया था। मायके वालों ने गुड़िया के लिए कपड़े दिए थे। पति-पत्नी बाइक से घर आ रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब रंजना ने बाइक रुकवाया और बैग खोलकर बेटी के लिए मिले कपड़ों को देखने लगी।
इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसके साथ रहा पति सड़क की दूसरी तरफ खड़ा होने के कारण साफ बच निकला। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। रामलोचन ने बताया कि रंजना को आठ माह का गर्भ था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।