फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पेपर खराब करने की धमकी देकर बीएड के छात्रों से वसूली

पेपर खराब करने की धमकी देकर बीएड के छात्रों से वसूली

Wed, 29 May 2019 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पेपर खराब करने की धमकी देकर बीएड के छात्रों से वसूली
सरायअकिल। मुंशी रामधनी सिंह डिग्री कॉलेज वैशकांटी में बीएड की परीक्षा दे रहे छात्रों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्रबंधन ने पहले ही दो हजार रुपया सुविधा शुल्क ले लिया अब प्रति पेपर एक हजार की मांग किया जा रहा है। मामले की शिकायत मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की गई है।
विज्ञापन


सरायअकिल के जयंतीपुर स्थित राम सजीवन सिंह पीजी कॉलेज के बीएड का सेंटर इस बार मुंशी रामधनी सिंह डिग्री कॉलेज वैशकांटी में गया है। 15 मई से परीक्षाएं हो रही है। परीक्षा दे रही रीता केसरवानी, सलमा परवीन, प्रज्ञा उपाध्याय, ओम प्रकाश, राहुल, गीता वाणी सिंह, वर्षा मिश्रा आदि का कहना है कि उन लोगों से परीक्षा के पहले ही दो-दो हजार रुपया जमा कराया गया। इसके बाद प्रति पेपर एक हजार रुपया वसूल किया गया। पैसा नहीं देने पर पेपर खराब करने की धमकी दिया गया। मामले की शिकायत छात्रों ने अपने कॉलेज प्रबंधन व जिलाधिकारी के अलावा प्रयागराज विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेज कर की है।
विज्ञापन


छात्रों से वसूली का सारा आरोप बेबुनियाद है। जिस स्कूल से सेंटर आया है वहीं वसूली किया गया होगा। सेंटर को बदनाम करने के लिए वसूली की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसुंदर सिंह, प्रबंधक, मुंशी रामधनी सिंह डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed