फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विधानसभा ही नहीं, खुद का भी बूथ हार गए सदर विधायक

विधानसभा ही नहीं, खुद का भी बूथ हार गए सदर विधायक

Sat, 25 May 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा ही नहीं, खुद का भी बूथ हार गए सदर विधायक
विधानसभा ही नहीं, खुद का भी बूथ हार गए सदर विधायक
विज्ञापन

-सपा गठबंधन प्रत्याशी को भाजपा विधायक के गांव बनी स्थित बूथ संख्या 375 में ज्यादा मिले 185 वोट
-चायल में 16915 व सिराथू में 13292 वोट से जीती भाजपा
-----------
रवींद्र अग्रहरि
----------
मंझनपुर। कौशाम्बी ससंदीय क्षेत्र में आने वाली जिले की तीनों विधानसभाओं पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से चायल और सिराथू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और उसके विधायकों का प्रदर्शन दमदार रहा। पर, सदर (मंझनपुर) विधायक लालबहादुर के क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को सपा गठबंधन उम्मीदवार से करीब दो हजार मतों से शिकस्त खानी पड़ी। इतना ही नहीं सदर विधायक अपने बूथ से भी पार्टी को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा भी विभिन्न दलों के कई दिग्गज अपना बूथ नहीं बचा सके।
कौशाम्बी संसदीय सीट में पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज के साथ ही जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभाएं शामिल हैं। कौशाम्बी जनपद में आने वाली तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। पार्टी और प्रत्याशी को इन विधायकों से दमदार प्रदर्शन की अपेक्षा थी। चुनाव में मिलने वाले वोट विधायकों द्वारा ढाई साल के कार्यकाल में जनता के बीच पकड़ से भी जोड़ के देखा जाना था। लिहाजा यूं कहें कि लोकसभा चुनाव विधायकों के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं था। गुरुवार को आए नतीजों में सदर विधायक लालबहादुर फेल नजर आए। चुनाव में वह अपनी विधानसभा मंझनपुर से पार्टी प्रत्याशी को जिता पाना तो दूर बल्कि खुद का बूथ ही हार गए। सरसवां विकास खंड के बनी खास निवासी लालबहादुर बूथ संख्या 375 के वोटर हैं। इस बूथ पर सपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 473 तथा भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को 288 मतों से ही संतोष करना पड़ा। यहां से भाजपा 185 वोटों से पिछड़ गई। जबकि समूची विधानसभा की बात करें तो सपा ने भाजपा को 1991 मतों से शिकस्त दी। गनीमत रही चायल और सिराथू विधायकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर 30207 मतों की लीड दे दी। वरना नतीजा कुछ और होता। चुनाव में चायल विधायक संजय गुप्ता के क्षेत्र से भाजपा को 95168 तो सपा को सिर्फ 78253 वोट मिले। कमोबेश सिराथू विधायक शीतला प्रसाद के क्षेत्र का भी यही हाल रहा। यहां से भाजपा को 93760 व सपा को 80468 मतों से ही संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन

----------
जिले की तीनों विस क्षेत्र में सपा गठबंधन व भाजपा को मिले वोट
विधानस भाजपा सपा अंतर
मंझनपुर 98362 100353 1991 से सपा जीती
चायल 95168 78253 16915 से भाजपा जीती
सिराथू 93760 80468 13292 से भाजपा जीती
--------------------------------------------------

इनका कहना है
जिस बूथ का मै वोटर हूं वह पासी बहुल है। वहां रहने वाले अधिकतर मतदाता सपा गठबंधन प्रत्याशी के रिश्तेदार हैं। बूथ नंबर 375 में उन्हें अपने चुनाव में भी कम वोट मिला था। रहा सवाल पूरी विधानसभा का तो इस चुनाव में 2017 के मुकाबले भाजपा को करीब छह हजार वोट अधिक मिले हैं। इसलिए इसे मैं हार नहीं बल्कि जीत के रूप में देखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालबहादुर-सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed