फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भूख से बिलख रही थी बच्चियां, रोटी मांगने पर मां को पीटा

भूख से बिलख रही थी बच्चियां, रोटी मांगने पर मां को पीटा

Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
भूख से बिलख रही थी बच्चियां, रोटी मांगने पर मां को पीटा
भूख से बिलख रही थी बच्चियां, रोटी मांगने पर मां को पीटा
विज्ञापन

- पीड़िता ने जेवर और बर्तन छीनकर घर से भगाने का भी लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
- पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में रविवार सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई। आर्थिक तंगी झेल रहे एक परिवार की चार बेटियां भूख से बिलख रही थीं। रोटी मांगने पर उनकी मां को ससुर व अन्य ससुरालियों ने जमकर पीटा। आरोप है कि जेवर, बर्तन आदि छीनकर बच्चियों के साथ महिला को घर से भी भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मखऊपुर गांव का प्रदीप कुमार पिछले तीन महीने से बीमार चल रहा है। उसकी पत्नी संगीता देवी ने बताया कि पति का इलाज कराने में घर पर रखे सारे रुपये खत्म हो चुके हैं। आमदनी का श्रोत न होने से अब पति का उपचार नहीं हो पा रहा है। पूरा परिवार भूखों मरने के कगार पर पहुंच गया है। पीड़िता के मुताबिक ससुराली उसको घर-खेत में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। खाने के लिए अनाज तक नहीं देते हैं। बताया कि रविवार सुबह छोटी-छोटी चार बेटियां श्रुति, निहारिका, नेहा व शुभि भूख रहे बिलख रही थीं। घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था। संगीता की मानें तो उससे बेटियों का दर्द देखा नहीं गया और वह ससुर के यहां रोटी मांगने चली गई। आरोप है कि ससुर व ससुराल के अन्य लोगों ने अमानवीयता की हद करते हुए संगीता को पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए उसको उसके घर तक ले गए। इसके बाद जेवर-बर्तन आदि सामान छीनकर संगीता को बेटियों के साथ घर से भगा दिया। संगीता का कहना है कि आरोपी बीमार पति को भी अपशब्द कह रहे थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बेटा न होने की दे रहे सजा
संगीता के मुताबिक उसको चार बेटियां हैं। एक भी पुत्र नहीं है। इसी वजह से ससुराली उससे और उसकी बेटियों से खफा रहते हैं। रविवार सुबह पीटकर घर से भगाने के दौरान भी कह रहे थे कि पति का इलाज कराकर उसकी दूसरी शादी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
पीड़ित महिला ने शिकायत की है। उसके ससुर को बुलाया गया है। सोमवार को दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। महिला को उसका अधिकार दिलाया जाएगा।
परितोष कुमार दीक्षित-प्रभारी कोतवाल, पिपरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed