{"_id":"5b8ae1c942c7924676417fe7","slug":"151535828425-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने ढहाई दीवार, विरोध पर कुनबे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने ढहाई दीवार, विरोध पर कुनबे को पीटा
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करारी/म्योहर (ब्यूरो)। क्षेत्र के बट बंधुरी गांव में शनिवार शाम दबंगों ने एक विधवा की नवनिर्मित दीवार ढहा दी। विरोध करने पर विधवा के साथ उसकी बेटी व बेटे को भी पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने खुद खड़े होकर दीवार का निर्माण भी करा दिया है।
बट बंधुरी निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व. शिवचरण ने बताया कि गांव में उसकी बेशकीमती भूमि खाली पड़ी है। इस पर पड़ोसी दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने महीने भर पहले इसकी शिकायत एसडीएम सदर से की थी।
जांच के बाद एसडीएम ने करारी पुलिस ने विवादित भूमि पर चहारदीवारी बनवाने का निर्देश दिया। शनिवार सुबह पुलिस व राजस्व कर्मचारियों ने खुद की मौजूदगी में दीवार का निर्माण कराया। अफसरों के जाने के बाद शाम को विपक्षियों ने दीवार ढहा दी। विरोध करने पर सावित्री देवी, उसकी बेटी विज्ञानी और बेटे विजय को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह कुनबे की जान बचाई। इस बीच हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही फिर से दीवार का निर्माण कराया गया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया गया है। मामले में करारी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीवार का निर्माण उपजिलाधिकारी के आदेश पर कराया गया है।