फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रेन के सामने किशोरी ने लगाई छलांग, मौत

ट्रेन के सामने किशोरी ने लगाई छलांग, मौत

Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने किशोरी ने लगाई छलांग, मौत
ट्रेन के सामने किशोरी ने लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

-परिजनों की डांट के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा के सैयदसरावां गांव के समीप सोमवार की सुबह किशोरी ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि परिजनों की डांट के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
चरवा थाना क्षेत्र के निमिहा गांव की नेहा देवी (16) पुत्री चौबे लाल का सोमवार की सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद परिजनों ने किशोरी को फटकार दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी खेत के बहाने घर से निकाली और गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंच ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन




संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
-घर के भीतर फंदे से लटकती मिली लाश
-घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के बाकरगंज कोरियाें गांव में सोमवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। विवाहिता की लाश घर के भीतर साड़ी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज के अंदावां गांव की बित्री देवी (28) की शादी सात साल पहले सैनी के बाकरगंज कोरियों गांव में घूरे लाल से हुई थी। सोमवार दोपहर विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। विवाहिता की लाश घर के भीतर साड़ी के सहारे चुल्ले से लटक रही थी। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। बेटी के मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते गांव पहुंचे। तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed