फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महा विद्यालय के प्रबंधक पर मुकदमा

महा विद्यालय के प्रबंधक पर मुकदमा

Mon, 21 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
महा विद्यालय के प्रबंधक पर मुकदमा
महाविद्यालय के प्रबंधक पर बिजली चोरी का मुकदमा
विज्ञापन

चोरी की बिजली से जगमग हो रहा था कॉलेज, प्रवर्तन दल के अवर अभियंता ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
प्रवर्तन दल ने पिपरी इलाके में संचालित महाविद्यालय के प्रबंधक पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। बिजली विभाग को गुमराह कर कालेज को जगमग किया जा रहा था।

चायल सर्किल के पिपरी इलाके में संचालित हरी राम सिंह डिग्री कालेज चोरी की बिजली से जगमग हो रहा था। इलाहाबाद जोन के प्रवर्तन दल ने शनिवार को कालेज में छापामारी की। इस दौरान किसी ने बिजली कनेक्शन का कोई अभिलेख टीम के प्रभारी अवर अभियंता को नहीं दिखाया। जांच-पड़ताल के बाद ने टीम पिपरी थाने पहुंची। अवर अभियंता अभय कुमार यादव ने कालेज के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने अभियंता की तहरीर पर कालेज के प्रबंधक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अवर अभियंता ने बताया कि कालेज में बिजली चोरी की जा रही थी। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed