{"_id":"596cd3044f1c1b7a498b4609","slug":"151500304132-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में युवक की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में युवक की मौत
रविवार को पत्नी को बुलाने गया था साढू के गांव गिरधरपुर
सोमवार की सुबह गांव के समीप पेड़ से लटकती मिली लाश, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के गिरधरपुर गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह पत्नी को बुलाने साढू के घर गया था। सोमवार सुबह गांव के समीप पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कोखराज के ककोढ़ा गांव का पप्पू (35) पुत्र दसमन रविवार को पत्नी को बुलाने साढू के घर गिरधरपुर गांव गया था। इस दौरान उसका साला भी वहां मौजूद था। रात में युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह युवक की लाश गांव के समीप पेड़ से लटकती मिली। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी युवक के घर वालों को दी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। एसओ कोखराज बृजेश द्विवेदी ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कहीं हत्या के बाद तो नहीं पेड़ पर टांगा गया शव
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के गिरधपुर गांव में रविवार रात ककोढ़ा गांव के युवक की मौत का रहस्य बरकरार है। कहीं युवक की हत्या कर तो शव पेड़ से नहीं टांगा गया। पप्पू की मौत ने कई अहम सवाल छोड़े हैं। हालांकि पुलिस घटना को खुदकुशी मानकर चल रही है।