{"_id":"59663c7b4f1c1b1a1d8b489d","slug":"151499872379-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध के उड़े चीथड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध के उड़े चीथड़े
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध के उड़े चीथड़े
बुधवार की सुबह सिराथू रेलवे क्रासिंग के समीप हुआ हादसा
-बहू को बुलाने खागा जा रहा था वृद्ध, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू(कौशाम्बी)। सिराथू रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की सुबह एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। वृद्ध बहू को बुलाने के लिए खागा जा रहा था।
सरायअकिल कस्बे का गुलाम उर्फ ननकू (70) पुत्र खालिद बुधवार की सुबह बहू को बुलाने के लिए खागा जा रहा था। वह रोडवेस से खागा जा रहा था। सिराथू रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण वह बस से उतर गया और टहलते हुए सड़क पटरी पर पहुंच गया। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में वृद्ध आ गया। इससे वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।