{"_id":"5ca74aeebdec22141231fdbd","slug":"141554467566-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गुरुवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक लड़की ने बताया कि गुरुवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। मुंह में कपड़ा ठूसकर उसने दुराचार किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़ित किशोरी ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।