{"_id":"5c374952bdec2273212c5a79","slug":"141547127122-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केन्द्र लूट में संदिग्ध का स्क्रेच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक सेवा केन्द्र लूट में संदिग्ध का स्क्रेच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक सेवा केन्द्र लूट में संदिग्ध का स्केच जारी
लुटेरों की तलाश में छापेमारी, छह शातिरों को हिरासत में लिया गया
कई मोबाइल नम्बर भी सर्विलांस पर लगाए गए, फिलहाल कामयाबी नहीं
फोटो नं.10
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में बुधवार सुबह हुई लूट की घटना में संदिग्ध लुटेरे का पुलिस ने स्के च जारी कर दिया है। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ कई शातिरों का मोबाइल नम्बर भी सर्विलांस पर लगाया है। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है।
पहाड़पुर गांव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र है। बुधवार सुबह केन्द्र के भीतर घुसकर संचालक राममिलन त्रिपाठी की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश 3.76 लाख रुपया लूट ले गए थे। मामले में संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने एसओजी व स्वाट टीम को भी सतर्क कर दिया है। घटना के 24 घंटे के भीतर ही गुरुवार सुबह पुलिस ने संदिग्ध लुटेरे का स्केच सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। करीब छह शातिरों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दर्जन भर से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस ने कौशाम्बी के साथ फतेहपुर और प्रतापगढ़ में भी शातिरों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पर, कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है पुलिस घटना का खुलासा करने का हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही वर्कआउट हो जाएगा।