फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, रेप

तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, रेप

Thu, 27 Dec 2018 06:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, रेप
तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, रेप
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 दिसम्बर की रात हुई घटना
पीड़िता के पिता ने एएसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का मंगलवार रात पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को एएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
पूरामुफ्ती इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार रात घर के बाहरी कमरे में सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक दीवार फांदकर वहां पहुंच गया और तमंचे के बल पर उसने बेटी को अगवा कर लिया। इसके बाद गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया । फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। सुबह लड़की को बिस्तर से गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। खोजबीन के दौरान परिजन पीड़िता तक पहुंचे तो उसकी आपबीती सुन उनके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक घटना की शिकायत बुधवार को ही पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एएसपी अशोक कुमार ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने छात्रा से किया रेप का प्रयास
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा से बुधवार रात पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत एएसपी से करके कार्रवाई की मांग की है। पूरामुफ्ती इलाके की एक लड़की 11वीं की छात्रा है। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर जबर्दस्ती करने लगा। लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। एएसपी अशोक कुमार ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने गला घोटकर किया पति की हत्या का प्रयास
सैनी कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव का मामला, एएसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव की एक महिला ने सोमवार रात गला घोटकर अपने पति की हत्या का प्रयास किया। पीड़ित ने गुरुवार को इसकी शिकायत एएसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।

भानीपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. श्रीराम ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महीने भर पहले ही घर लौटा है। पीड़ित के मुताबिक उसकी वृद्ध मां को पत्नी परेशान करती है। आए दिन गाली-गलौज के साथ ही पिटाई भी कर देती है। बताया कि मां को प्रताड़ित करने का विरोध करने पर पत्नी उससे भी झगड़ा करने पर आमादा हो जाती है। पीड़ित की मानें तो सोमवार रात वह घर पर सो रहा था। इस दौरान बीवी ने गला घोटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। नींद खुलने पर सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत उसी रोज सैनी पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने घरेलू विवाद बताकर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सैनी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed