{"_id":"5bf1c8cabdec22098d6af3ef","slug":"141542572234-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की कोशिश में छह महीने बाद रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप की कोशिश में छह महीने बाद रिपोर्ट
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की कोशिश में छह महीने बाद रिपोर्ट
- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार जून 2018 को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। घर में घुसकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश किए जाने के एक मामले में शनिवार को सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि चार जून 2018 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी चार युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आए और कनपटी पर तमंचा सटाते हुए जोर-जबर्दस्ती करने लगे। चीखने-चिल्लाने पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में भी लिया। बाद में सांठगांठ करके छोड़ दिया। बताया कि कार्रवाई नहीं होने से दरिंदों का हौसला बढ़ गया। वह आए दिन छेड़खानी करने लगे। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
दबंग ने उखाड़कर फेंक दिया खेत में गड़ा पत्थर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव का घनश्याम पुत्र बद्री किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि गांव में उसका बेशकीमती खेत है। इसपर पड़ोसी दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित के मुताबिक दबंग की हरकतों से आजिज आकर उसने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। उपजिलाधिकारी ने पैमाइश कराने के बाद करीब हफ्ते भर पहले पत्थरगड़ी करवा दी। बताया कि शनिवार सुबह दबंग ने राजस्व अफसरों द्वारा गड़वाया गया पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय शंकर पुत्र गया प्रसाद निवासी धुमाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।