{"_id":"5bc4e845bdec22695e0fe543","slug":"141539631173-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से रविवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
पइंसा क्षेत्र की महिला ने बताया कि रविवार शाम वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने फोन करके आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। पति के लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।