फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vipin and Aman, who died in the accident, were cremated in Ayodhya

Gonda News: हादसे में मृत विपिन व अमन का अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 08 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vipin and Aman, who died in the accident, were cremated in Ayodhya
खरगूपुर। खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर पिपरा भोधर गांव के पास दुर्घटना में दो छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को अयोध्या में अंतिम संस्कार किया गया। भटपुरवा गांव के विपिन मौर्य (17) का सोमवार देर रात व अमन उपाध्याय (15) का मंगलवार दोपहर अयोध्या में अंतिम संस्कार किया गया। गांव से दो अर्थियां उठने से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विपिन के पिता उमेश मौर्य व अमन के पिता विजय उपाध्याय ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी तो वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। दोनों छात्र बाइक से खरगूपुर ट्यूशन पढ़ने जाते समय हादसे का शिकार हुए थे। छात्रों की मौत पर भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, प्रेमधर उपाध्याय, निजामुद्दीन खान, रवि उपाध्याय आदि ने शोक संवेदना व्यक्ति की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed