फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर हंगामा

मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर हंगामा

Tue, 11 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर हंगामा
मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन

राजस्व, पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया, उसी जगह दफनाई गई लाश
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोहरा मारुफपुर गांव मामला
फोटो नं.-9
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोहरा मारुफपुर गांव में सोमवार सुबह मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। नौबत मारपीट की आती इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लाश उसी जगह पर दफन करा दी। मामले में किसी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
कौशाम्बी के बिजिया गांव की अजरा (12) पुत्री असलम को रविवार रात सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह पिता असलम शव लेकर अपने ननिहाल गोहरा मारुफपुर पहुंच गया। वहां देवी मंदिर के पास लाश दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे निकलने के साथ इनके बीच कहासुनी होने लगी। तभी किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही कौशाम्बी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार कृष्णचंद्र मिश्र व इंस्पेक्टर ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। भूमि बंजर होने की वजह से उसी स्थान पर मृतका का अंतिम संस्कार कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस माहौल सामान्य बता रही है।
विज्ञापन


युवती गायब, अनहोनी की आशंका
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकशरीरा गांव की एक युवती दो दिन से संदिग्ध दशा में गायब है। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर सोमवार को उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकशरीरा गांव की रंजना देवी (20) पुत्री मेदीलाल आठ सितंबर को शाम के वक्त किसी काम से घर के बाहर निकली। इसके बाद लौटकर नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। आसपास की सभी रिश्तेदारियां खंगाल डाली। पर, कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed