फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ईट भट्ठा संचालकों पर कातिलाना हमला, फायरिंग

ईट भट्ठा संचालकों पर कातिलाना हमला, फायरिंग

Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ईट भट्ठा संचालकों पर कातिलाना हमला, फायरिंग
ईट भट्ठा संचालकों पर कातिलाना हमला, फायरिंग
विज्ञापन

- मंदर मोड़ पर बोलेरो सवार हमलावरों ने पीटकर किया लहूलुहान
- बिक्री बंद होने के बाद निगरानी के लिए लगाए गए थे सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। द्वाबा ईट निर्माता समिति के चार सदस्यों को शुक्रवार की दोपहर मंदर मोड़ के समीप बोलेरो सवार असलहा धारी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। सदस्यों को ईट बिक्री बंद होने के बाद निगरानी के लिए लगाया गया था। पिटाई करने के बाद हमलावर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल भर्ती करा दिया है। द्वाबा ईट निर्माता समिति ने पांच जनवरी से 15 जनवरी तक ईट बिक्री पर रोक लगाई है। बताया जा रहा है कि समिति के सदस्य शंकर लाल केशरवानी निवासी झलवा, तुलसी दास निवासी मनौरी, आशीष कुमार निवासी काजीपुर और नीलेश कुमार निवासी लूकरगंज इलाहाबाद को निगरानी के लिए लगाया गया था। सभी सदस्य शुक्रवार को मंदर मोड़ के समीप ईट लदे वाहनों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान ईंट लेकर इलाहाबाद जा रहे तीन ट्रैक्टरों को सदस्यों ने रोक लिया। चालक ने इसकी सूचना परिचितों को दी। थोड़ी ही देर में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग असलहे से लैश होकर पहुंचे और चारों को बेरहमी से पीटते हुए जमकर हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी समिति के पदाधिकारियों को देते हुए सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती करा दिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ितों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed