{"_id":"5987710a4f1c1b0c148b4828","slug":"141502048522-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों को फंसाने के लिए भाजपा नेता ने खुद को मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुश्मनों को फंसाने के लिए भाजपा नेता ने खुद को मारी थी गोली
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ने खुद ही मारी थी गोली
विधायक के करीबी की साजिश का खुलासा, साथियों की मदद से अंजाम दी थी घटना
गवाहों को फंसाकर हत्या के आरोप से बरी होना चाहता था भाजपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सिराथू विधायक के करीबी क्रांति पर हुए कातिलाना हमले का सच झकझोर देने वाला है। भाजपा नेता ने ही खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उसके साथी हवा में फायरिंग करते हुए भागे थे ताकि घटना सही प्रतीत हो। इस साजिश के पीछे भाजपा नेता की सोची समझी रणनीति थी। वह सरवर हत्याकांड के गवाहों को फंसाकर सजा से बचने की कोशिश में था लेकिन अपने ही बुने जाल में फंस गया। एएसपी ने घटना का खुलासा कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है।
सैनी कोतवाली के सयारा मीठेपुर गांव निवासी क्रांति द्विवेदी उर्फ लल्लू पंडित सिराथू विधायक शीतला प्रसाद का करीबी है। शनिवार शाम सिराथू बाजार में उसे गोली मारी गई थी। गोली दाहिने हाथ की भुजा में लगी थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए फायरिंग कर भागे हमलावरों को पइंसा के समीप से धर दबोचा। पुलिस ने हत्थे चढ़े मनोज कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी जगन्नाथपुर, रतन त्रिपाठी पुत्र सिद्धनाथ के कब्जे से 315 बोर के दो खोखा व तमंचा बरामद किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि क्रांति ने ही इस घटना की साजिश रची थी। सरवर हत्याकांड से बचने के लिए क्रांति ने यह योजना बनाई थी। रणनीति यह थी कि क्रांति खुद को हाथ में गोली मारेगा, इसके वह हवाई फायरिंग हुए निकल जाएंगे। शनिवार को यही हुआ। क्रांति ने पहले खुद को गोली मारी थी, इसके बाद वह उसका तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए भागे थे। प्रेस वार्ता में मनोज व रतन त्रिपाठी को पेश करते हुए इसकी जानकारी एएसपी अशोक कुमार ने दी। एएसपी ने बताया कि इस मामले में क्रांति के पिता ने परास निवासी मुंसफ अली समेत तीन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनको फंसाकर वह सरवर हत्याकांड में गवाही न देने का दबाव बनाने की फिराक में था। कहाकि अभी मामले की तहकीकात चल रही है अभी और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आएंगी।
-----------------------
खूजा के उमेश ने मनोज से की थी हमले की सेटिंग
भाजपा विधायक के करीबी क्रांति द्विवेदी पर शनिवार शाम भरे बाजार हुए हमले के पीछे पइंसा के खूजा गांव निवासी उमेश की अहम भूमिका है। क्रांति का उमेश दोस्त और सरवर हत्याकांड का आरोपी भी है। दोनों ने इस केस में होने वाली सजा से बचने के लिए यह साजिश रची थी। उमेश ने ही इस साजिश का हिस्सा जगन्नाथपुर के मनोज को बनाया था। उमेश के ही इशारे पर मनोज क्रांति के संपर्क में आया और इसके बाद इस हमले की रणनीति बनी। इस प्रकरण में उमेश की भी भूमिका की जांच शुरू हो गई है। पकड़े गए आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
-------------------------
क्रांति और उमेश के साथ सहयोगियों पर भी होगी कार्रवाई
सैनी के मीठेपुर सयारा गांव निवासी क्रांती और उमेश के साथ हमले के पीछे साजिश रचने वाले आरोपियों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि पुलिस अभी घटना में विवेचना की बात कह रही है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हमले के पीछे साजिश की बात खुलकर सामने आई है। जांच के बाद जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------------------------
क्या कहते हैं अफसर
‘भाजपा नेता क्रांति ने खुद को गोली मारी और साथियों से हवाई फायरिंग कराई है। पकडे़ गए मनोज और रमन ने यही खुलासा किया है। इसकी बारीकी से जांच कर कार्रवाई की जा रही है। गवाहों को फंसाने के लिए यह साजिश रची गई थी।’
अशोक कुमार
एएसपी