फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मेरठ से आए युवक ने किशोरी से किया दुराचार

मेरठ से आए युवक ने किशोरी से किया दुराचार

Sun, 18 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
मेरठ से आए युवक ने किशोरी से किया दुराचार
मंझनपुर। चरवा इलाके में शुक्रवार की शाम बहन के घर आई किशोरी की मथुरा से आए युवक ने इज्जत लूट ली। घटना गांव के बाहर खेत में अंजाम दी गई। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया है। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी आपबीती बहन-बहनोई को बताई। देर रात पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चरवा इलाके की रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी सप्ताह भर पहले बहन के घर गई थी। शुक्रवार की शाम वह खेत की ओर घूमने निकली। इसी दौरान पड़ोसी के घर रिश्तेदारी में आए युवक ने किशोरी को अकेली देख उसे झाड़ी के पीछे उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


देर शाम किशोरी अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची। किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी ने आपबीती बहन-बहनोई को बताई। देर रात बहनोई के साथ किशोरी चरवा थाने पहुंची। किशोरी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस आरोपी रिंकू पुत्र विजय कुमार निवासी बीजपुरी मथुरा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। रिश्तेदारी आए युवक की करतूत से परिवार के साथ गांव के लोग अचंभित हैं। प्रभारी एसओ अनिल वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेजा गया है। जांच-पड़ताल और मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के लिए कराई गई पंचायत
किशोरी के साथ हुए रेप की घटना को दबाने के लिए आरोपी पक्ष ने सारी हदें पार कर दीं। रातोंरात पंचायत बुलवाई गई। इसके अलावा बिरादरी की पंचायत कराकर लोक लाज का हवाला देकर पीड़ित पक्ष को खामोश करने की कोशिश की गई, लेकिन जिद पर अड़ी किशोरी के कारण आरोपी पक्ष की दाल नहीं गल सकी और चरवा थाने की पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा।

युवक ने किशोरी से किया दुराचार
बहन के गांव में आए रिश्तेदार युवक ने की दरिंदगी, एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed