फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू ट्रैक्टर ने मजदूर को रौंदा, मौत

बेकाबू ट्रैक्टर ने मजदूर को रौंदा, मौत

Thu, 27 Dec 2018 06:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ने मजदूर को रौंदा, मौत
आग से जलकर महिला की मौत, कोहराम
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव में गुरुवार सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव में गुरुवार सुबह खाना बनाते वक्त एक महिला आग से जल गई। प्रयागराज स्थित अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
दीवर कोतारी गांव की मंदाकिनी (24) पत्नी सुरेश कुमार गुरुवार सुबह घर में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन मंदाकिनी को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आननफानन आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने मंदाकिनी को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं हुई है।
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने मजदूर को रौंदा, मौत
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा गांव के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। करारी इलाके के सदुल्लापुर गांव का रामहित (35) पुत्र बरमदीन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार सुबह वह किसी काम से म्योहर जा रहा था। पिंडरा गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल मेें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मजदूर गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर उसको रौंदते हुए गुजर गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed