फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पशुबाड़े में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

पशुबाड़े में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पशुबाड़े में फंदे से लटकता मिला किसान का शव
कस्बे के वार्ड तीन स्थित घर के पशुबाड़े में बुधवार की रात एक अधेड़ किसान की संदिग्धदशा में फांसी पर लटकता शव बरामद किया गया। परिजनों की चुप्पी से फिलहाल साफ नहीं हो सका कि किसान की हत्या कर शव लटकाया गया या फिर उसने खुदकुशी की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बा निवासी भगवती प्रसाद(50) पुत्र जगन्नाथ किसानी करते थे। बताया कि बुधवार की शाम लकड़ी काटने के बाद वह अचानक गायब हो गए। रात आठ बजे के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। देर रात उनका शव घर के पास ही बने पशुबाड़े में फांसी से लकटकता हुआ देख परिजनों की चीख निकल गई। शव फंदे से उतार कर परिजनों ने सूचना सैनी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था, उसके भी कोई संतान नहीं है। उनके नाम पांच बीघा बेशकीमती कृषि भूमि है।
विज्ञापन


परिजनों की खामोशी से साफ नहीं हो पा रहा है कि भगवती की हत्या की गई या उसने खुद ही आत्मघाती कदम उठाया है। पत्नी शिवकन्या भी कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी सिराथू हनुमान प्रसाद का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed