फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कातिल ठंड ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान

कातिल ठंड ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कातिल ठंड ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान
कातिल ठंड ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान
विज्ञापन

-कोहरे के साथ शीत लहर बनी जानलेवा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चायल के सिंहपुर गांव में शनिवार रात रिटायर्ड शिक्षक की ठंड लगने से मौत हो गई। शाम को खेत से लौटने के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ी थी। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वृद्ध शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
चायल तहसील क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी भगवत प्रसाद (70) रिटायर्ड शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम खेत से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट और सीने में तेज दर्द के साथ कांपते हुए वृद्ध कराह उठा। घरेलू उपचार करने के बाद परिवार के लोग वृद्ध को लेकर इलाहाबाद के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां देर रात वृद्ध की सांसें थम गई। रविवार को सुबह शव गांव लाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि सुबह-शाम कोहरे की धुंध के साथ बर्फीली हवाएं कातिल बनी हुई है।
विज्ञापन



बसपा मुखिया का 62वंा जन्म दिवस समारोह आज
मंझनपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 62वां जन्म दिवस ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज अमरेन्द्र बहादुर भारतीय उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बसपा जिला प्रभारी संतोष कुमार गौतम ने दी। बताया कि जन्मदिन पर 62 पाउंड का केक काट कर बसपाई अपनी संगठनात्मक एकता का उपहार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed