फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा

ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा

Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा
ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा
विज्ञापन

-कोेखराज के पल्हाना गांव में लकड़ी के नीचे मिला ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैता उपकेन्द्र में तैनात संविदा लाइनमैन को ट्रांसफार्मर छिपा कर रखना महंगा पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर मूरतगंज चौकी पुलिस ने सोमवार रात पल्हाना गांव से ट्रांसफार्मर बरामद किया। आरोपी लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोखराज थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव निवासी केशन के घर के पीछे लकड़ी नीचे बिजली का ट्रासफार्मर छिपा कर रखा गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने चायल विधायक संजय गुप्ता से मामले की शिकायत की। सोमवार शाम विधायक ने घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी। छिपा कर रखे गए चोरी के ट्रांसफार्मर को मूरतगंज चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया। केशन ने पुलिस को बताया कि सैंता उपकेन्द्र में तैनात संविदा लाइनमैन संतोष कुमार ने चोरी से लाकर रखा था। कहा था कि दूसरे का है, एक दो दिन में वह ट्रांसफार्मर उठा ले जाएगा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ट्रांसफार्मर कब्जे में लेते हुए लाइनमैन के करतूत की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी। देर रात पुलिस ने आरोपी लाइनमैन संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि आरोपी लाइन मैन के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed