फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बंधक बना युवती की लूटी आबरू

बंधक बना युवती की लूटी आबरू

Thu, 08 Jun 2017 08:31 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
बंधक बना युवती की लूटी आबरू
मंझनपुर।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती को बंधक बना युवक ने इज्जत लूट ली। सप्ताह भर पहले युवक शादी का झांसा देकर उसे इलाहाबाद ले गया था। हवस मिटाने के बाद सोमवार को गांव के समीप छोड़कर भाग निकला। आरोप है शिकायत लेकर वह थाने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पूरामुफ्ती कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। सप्ताह भर पहले युवक उसे बहाने से इलाहाबाद ले गया। इसके बाद एक कमरे में बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद युवक उसके साथ सात दिन तक मनमानी करता रहा।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी युवती को लेकर गांव पहुंचा और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची युवती ने पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोपी युवक के घर उलहना देने के बाद युवती शिकायत लेकर थाने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने पूरामुफ्ती एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


बंधक बना युवती की लूटी आबरू
सप्ताह भर पहले शादी का झांसा देकर इलाहाबाद ले गया था युवक, शिकायत

लापता किशोरी की तलाश नहीं कर रही पुलिस
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके की लापता किशोरी की तलाश में पुलिस लापरवाही बरत रही है। पीड़ित पिता का आरोप है कि नामजद आरोपी पुलिस के सामने घूम रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आशंका है कि उसकी बेटी को गायब करने के बाद मौत के घाट उतार दिया गया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed