फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो पक्षों में चटकी लाठी, महिलाओं समेत 11 जख्मी

दो पक्षों में चटकी लाठी, महिलाओं समेत 11 जख्मी

Sat, 30 Mar 2019 05:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चटकी लाठी, महिलाओं समेत 11 जख्मी
दो पक्षों में चटकीं लाठियां, महिलाओं समेत 11 जख्मी
विज्ञापन

सरायअकिल (ब्यूरो)। क्षेत्र के बेनपुर कटैया गांव में शुक्रवार रात मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेनपुर कटैया निवासी हीरालाल की पड़ोसी इंद्रजीत से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात हीरालाल के घर के किसी बच्चे ने छत पर शौच कर दिया। इसकी छीटें इंद्रजीत के ऊपर पड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई। तभी दोनों पक्षों के लोग भी लाठी-डंडे से लैस होकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में हीरालाल, कुसिया, सुंदरिया व आशा को चोट लगी है। वहीं, दूसरी तरफ से इंद्रजीत दिलीप, विट्टन देवी, पूनम, जावित्री ,अंजू और वंदना घायल हैं। झगड़े के वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों तरफ के लोगों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

वृद्धा का मकान नहीं बनने दे रहे दबंग
चायल (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके के खिजिरपुर कैलई गांव की तनहाई देवी पत्नी पितई ने बताया कि उसका मकान करीब दो साल पहले बारिस में गिर गया था। अब कब्जे की नीयत से पड़ोसी भवन निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इसका विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत एसडीएम चायल से की है।
विज्ञापन


दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। क्षेत्र के केवटरहा गांव की आरती देवी पत्नी शिवबाबू निषाद ने बताया कि उसने अपना खेत पड़ोसी को बंटाई पर दे रखा था। आरती की मानें तो खेत में सरसों बोई थी। जिसे बिना बताए पड़ोसी ने काट लिया। इसके बाद सिर्फ एक बोरी सरसों दिया। विरोध करने पर पड़ोसी के भाई न भतीजों ने मिलकर शुक्रवार को आरती की पिटाई कर दी। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed