{"_id":"5c3742babdec22739a5bda8b","slug":"121547125434-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप मालिक की बीवी को चकमा देकर 15 लाख ले उड़ा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप मालिक की बीवी को चकमा देकर 15 लाख ले उड़ा शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर 15 लाख ले उड़ा शातिर
मंझनपुर कोतवाली के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े हुई घटना
आरोपी की तलाश में कौशाम्बी के साथ फतेहपुर में भी छापा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली के करीब गुरुवार शाम एक पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर शातिर 15 लाख रुपया नगद ले उड़ा। आरोपी युवक पंप का मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जिले के साथ फतेहपुर में भी दबिश दी। पर, वह पकड़ा नहीं जा सका। पीड़िता ने शातिर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
मंझनपुर इलाके के ओसा निवासी अनिल चौरसिया ने घर के पास ही पेट्रोल पंप खोल रखा है। गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी बीना चौरसिया पंप मैनेजर के साथ कंपनी के खाते में जमा करने के लिए 15 लाख रुपया नगद लेकर कोतवाली के बगल स्थित यूनियन बैंक पहुंचीं। बीना की मानें तो बैंक शाखा के भीतर पहुंचते ही मैनेजर कोई कागज लेने जाने की बात कहकर रुपयों भरा बैग लेकर बाहर निकल आया। इसके बाद पहले से खड़ी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गया। बीना ने स्कार्पियो का नम्बर नोट कर लिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया। हालांकि घेराबंदी में स्कार्पियो पकड़ी नहीं जा सकी। मैनेजर फतेहपुर के प्रेम नगर का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस ने जिले के साथ फतेहपुर के कई स्थानों पर दबिश दी। पंप मालिक की बीवी ने मैनेजर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
इनका कहना है
पेट्रोल पंप मालिक की बीवी ने मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
राकेश चौरसिया-इंस्पेक्टर, मंझनपुर।