फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शादी का झांसा देकर युवती की लूटी आबरू

शादी का झांसा देकर युवती की लूटी आबरू

Wed, 18 Oct 2017 07:42 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती की लूटी आबरू
शादी का झांसा देकर युवती की लूटी आबरू
विज्ञापन

बिरादरी की पंचायत में भी नहीं बनी बात, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)।
चरवा इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी युवक ने आबरू लूट ली। साल भर युवक उसके साथ मनमानी करता रहा। इधर युवक के शादी करने की भनक युवती को चली तो उसने घर पहुंच बखेड़ा कर दिया। बिरादरी की पंचायत भी युवक उसके साथ सात फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुआ। बुधवार को पीड़िता ने थाने पहुंच मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का साल भर पहले पड़ोसी से प्रेम हो गया। दो-चार मुलाकातों में दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। शादी करने का झांसा देकर युवक उसकी अस्मत से खेलता रहा। दोनों के बीच साल भर मनमानी का खेल चला। सप्ताह भर पहले युवक के शादी करने की जानकारी युवती को हुई तो वह युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। युवती का दुस्साहस देख लोग सन्न रह गए। दोनों परिवार के बीच हुई बिरादरी की पंचायत में भी युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। प्रेमी की दगाबाजी से खफा युवती बुधवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------------------
किशोरी को भगा ले गया मनचला युवक
मंझनपुर(ब्यूरो)। पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस का रहने वाला मनचला युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। सोमवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी पड़ोसी युवक के साथ चली गई है। मंगलवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस गुमसुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी इलाके में बुधवार की सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। सुबह किशोरी खेत की ओर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। दोपहर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed