फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चरवा में मजदूर की सिर कूंच कर हत्या

चरवा में मजदूर की सिर कूंच कर हत्या

Tue, 17 Oct 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
चरवा में मजदूर की सिर कूंच कर हत्या
चरवा में मजदूर की सिर कूंच कर हत्या
विज्ञापन

शराब की दुकान के समीप बरामद हुआ खून से लथपथ शव
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस
फोटो--
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। इलाके के उत्तर थोक में रहने वाले एक मजदूर की रविवार रात सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। चौराहा स्थित शराब की दुकान के समीप खून से लथपथ उसका शव बरामद किया गया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके मेें सनसनी है।
चरवा उत्तर थोक निवासी दिलीप कुमार (22) पुत्र भैयालाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार रात तकरीबन नौ बजे वह घर से किसी काम से जाने की बात कहकर से निकला था। आधी रात के आसपास चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ। मौके पर शिनाख्त नहीं होने के कारण गश्ती पुलिस शव कब्जे में लेकर थाने चली गई। इधर, रात में घर नहीं लौटने से परेशान दिलीप के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लावारिस शव मिलने की खबर पर थाने पहुंचे परिजन लाश देखकर बिलख पड़े। दिलीप के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। कोतवाल रामेंद्र सिंह का कहना है कि मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। दिलीप की शादी साल भर पहले ही हुई थी। उसकी मौत के बाद से गर्भवती पत्नी रीना की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन



लाश पर पड़ी साइकिल किसकी
दिलीप के शव के ऊपर एक साइकिल पड़ी थी। पास में ही ईंट का ढेर लगा था। परिजनों का कहना है कि रात में घर से वह पैदल ही निकला था। ऐसे में साइकिल किसकी है? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोल बूथ से टकराई कार में ड्राइवर की मौत
कोखराज के सिहोरी टोल बूथ के पास सोमवार सुबह की घटना
भदोही के रहने वाले थे कार सवार, दिल्ली जाते समय रास्ते में हुआ हादसा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। इलाके के सिहोरी टोल बूथ से एक तेज रफ्तार कर सोमवार सुबह टकरा गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि कार सवार एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

भदोही जिले के (सुरियावां) डगहर निवासी रवींद्र पांडेय (35) पुत्र रामबली सोमवार सुबह किसी काम के सिलसिले में अपनी स्विफ्ट कार से दिल्ली जा रहे थे। कार उनका पड़ोसी सुभाष कुमार (28) चला रहा था। रास्ते में कोखराज थाने के सिहोरी के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर टोल बूथ से जा भिड़ी। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन कार सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। लोग जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते चालक सुभाष ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने इमरजेंसी वाहन से घायल रवींद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गम्भीर होते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed