फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संशोधित....

संशोधित....

Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
संशोधित....
साथी ही निकले विजय के कातिल
विज्ञापन

-भाड़ा और खुराकी की खातिर कर दी थी कत्ल
-17 सितंबर को जनका गांव में हुई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पूरामुफ्ती पुलिस ने जनका गांव में हुए विजय पटेल हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा किया। खोली का भाड़ा और खुराकी की खातिर साथियों ने ही विजय को मौत के घाट उतार दिया था। आला कत्ल बरामद करते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका का विजय पटेल (22) राम गोपाल पटेल मुंबई में रहकर कमाई करता था। महीने भर पहले वह गांव लौटा था। 17 सितंबर को अजय की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने गांव के ही जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार करते हुए कड़ाई से घटना की बाबत पूछताछ की तो आरोपी ने सच उगल दिया। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि दो माह पहले जितेंद्र अपने साथी राजेंद्र के साथ मुंबई कमाई करने के लिए गया था। खोली का भाड़ा के साथ साथ खुराकी में हिस्सा देने की बात तय होने पर दोनों दो महीने गांव के ही विजय पटेल के साथ रह रहे थे। इसके बाद बिना खुराकी और भाड़ा चुकता किए घर चले आए। घर लौटे विजय ने साथियों से किराया मांगा तो 17 सितंबर की रात हिसाब करने के बहाने दोस्तों ने बुलाया। साथ शराब पीने के बाद विजय की कुल्हाड़ी से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन



कौशाम्बी के युवक की महाराष्ट्र में मौत
-जलगांव महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरने पर हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा के चपहुआ गांव के युवक की बृहस्पतिवार रात महाराष्ट्र के जलगांव में मौत हो गई। दो दिन पहले युवक घर से सऊदी अरब जाने के लिए निकला था। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह परिजन युवक का शव लेने रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के चपहुआ गांव निवासी सावेद अहमद (22) पुत्र मुराद अली दो साल से सऊदीअरब में रहता था। महीने भर पहले वह घर आया था। 19 सितंबर को वह सऊदी अरब जाने के लिए निकला था। 22 सितंबर को मुंबई से जहाज थी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के जलगांव के समीप वह अचानक ट्रेन से गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह घर-परिवार के लोग युवक का शव लाने के लिए मुंबई रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed