फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दुराचार पीड़िता ने आत्महत्या करने की दी चेतावनी

दुराचार पीड़िता ने आत्महत्या करने की दी चेतावनी

Wed, 07 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता ने आत्महत्या करने की दी चेतावनी
मंझनपुर।
विज्ञापन

सैनी इलाके की एक दुराचार पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। समझौते के लिए दिव्यांग मामा के खिलाफ फर्जी रेप का मामला दर्ज होने से परेशान पीड़िता ने यह चेतावनी दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक से गुहार लगा चुकी है। इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है, उल्टे उसे व उसके परिजनों को परेशान किया जा रहा है।

सैनी कोतवाली की एक युवती देवीगंज बाजार में एक निजी आफिस में काम करती है। काम के दौरान ही युवती से निजी आफिस के संचालक ने उसके साथ दुराचार किया। युवती की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने फतेहपुर के अफोई (सुल्तानपुर घोस) के हसीब अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन


इसी दौरान समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता के दिव्यांग मामा के खिलाफ भी सैनी कोतवाली में रेप का मामला दर्ज करवा दिया गया गया। यह मामला आठ मई को दर्ज हुआ। इसमें पीड़िता पर भी मदद करने का आरोप है। इसकी जानकारी हुई तो पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके अलावा एक और मामला पीड़िता के खिलाफ दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि सैनी कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय टालमटोल कर रही है। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसके व परिजनों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करा रहा है। गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता नेे आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पीड़िता का कहना है कि यदि गिरफ्तारी न हुई तो वह जान दे देगी। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी। मामले में इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि आरोपी के घर कई बार पुलिस दबिश दे चुकी है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


दुराचार पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी
समझौते के लिए मामा पर फर्जी रेप की रिपोर्ट लिखाने का आरोप
पीएम व सीएम से गुहार के बाद भी आरोपी की नहीं हो रही गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed