फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महज 24 घंटे में ही अरविंद तिवारी से छिनी कोखराज कोतवाली

महज 24 घंटे में ही अरविंद तिवारी से छिनी कोखराज कोतवाली

Fri, 21 Dec 2018 06:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
महज 24 घंटे में ही अरविंद तिवारी से छिनी कोखराज कोतवाली
महज 24 घंटे में ही अरविंद तिवारी से छिनी कोखराज कोतवाली
विज्ञापन

कोखराज से हटाकर भेजा गया चरवा, चरवा के राकेश बने इंस्पेक्टर कोखराज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इंस्पेक्टर बने अरविंद तिवारी महज 24 घंटे ही अपनी कुर्सी पर काबिज रह सके। एसपी ने अरविंद को कोखराज से हटाकर चरवा कोतवाली की कमान दी है। चरवा के इंस्पेक्टर राकेश सरोज को कोखराज का चार्ज दे दिया गया।

आरोप था कि कोखराज में पहले इंस्पेक्टर रहे उदयवीर ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 101 मवेशियों का सौदा कर दिया था। इस खबर को अमर उजाला ने अपने 19 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में चायल क्षेत्र के विधायक संजय गुप्ता ने भी कोखराज पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की थी। खबर को संज्ञान में लेकर को एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाल उदयवीर सिंह को बुधवार को रात में ही लाइन हाजिर कर दिया था। गुरुवार को उदयवीर की जगह पुलिस लाइन में रहे अरविंद तिवारी को कोखराज का इंस्पेक्टर बनाया गया। अरविंद तिवारी ने बतौर इंस्पेक्टर कोखराज थाने में ज्वाइनिंग भी ले ली। इसके बाद गुरुवार की रात ही अरिवंद को कोखराज से हटाकर चरवा इंस्पेक्टर बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया। उधर, चरवा इंस्पेक्टर को कोखराज कोतवाली की कमान दी गई है। पुलिस महकमें में अचानक हुए फेरबदल की शुक्रवार को खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed