फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक, चचेरे भाइयों की मौत

हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक, चचेरे भाइयों की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक, चचेरे भाइयों की मौत
पेड़ से टकराई बाइक, चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

-शनिवार रात कमासिन मोड़ के पास हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बीे)। सैनी के कमासिन मोड़ के पास शनिवार रात हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारों में कोहराम मचा है।

सैनी कोतवाली के चक मानिकपुर निवासी लखनलाल (25) पुत्र इसरीलाल सरोज की ससुराल महुआरी गांव में है। शनिवार शाम लखन अपने दादा दिरपाल के बेटे ओमप्रकाश (30) के साथ ससुराल गया था। रात में घर वापस आते समय रास्ते में कमासिन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर महुए के पेड़ से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार चचेरे भाई सड़क पर गिरकर खून से लथपथ हो गए। हादसा देख करीब स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी दौड़ पड़े। आननफानन घायलों को उठाते हुए सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती कि इससे पहले ही दोनों युवकों की सांसें थम चुकी थीं। बाइक में मिले कागजात के आधार पर खबर घर वालों को दी गई। मनहूस खबर मिलते ही घर वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सैनी कोतवाल वाईपी सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed