फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शोहदे ने छात्रा की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप

शोहदे ने छात्रा की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप

Sat, 23 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शोहदे ने छात्रा की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप
शोहदे ने छात्रा की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप
विज्ञापन

-वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट इलाके की एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर शोहदे ने अश्लील वीडियो बना ली। वह वीडियो के बल पर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है। शोहदे से परेशान छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताते हुए शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस से की।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए की छात्रा है। इलाहाबाद में बुआ के घर रहकर वह पढ़ाई करती है। आरोप है कि पड़ोसी गांव का भी एक युवक उसके साथ इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। प्रेमजाल में फंसाने के बाद युवक ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उसे वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक की धमकी से सहमी छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। शुक्रवार को पिता के साथ महेवाघाट थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित छात्रा से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बिजली से झुलसी विवाहिता, मवेशी की मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के गौराहार गांव की रेखा देवी पत्नी भूनेश कुमार शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान मवेशी को लेकर पशुशाला जा रही थी। इसी दौरान तड़तड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विवाहिता झुलस गई जब कि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे से झगड़ वृद्ध ने यमुना में लगाई छलांग, गंभीर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी छेदीलाल का शुक्रवार की सुबह मामूली बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया। बेटे से झगड़ने के बाद वह नंदा का पुरवा यमुना घाट पर पहुंचा और नाव में पार जाने के लिए सवार हो गया। बताया जा रहा है कि बीच धारा में पहुंचते ही छेदीलाल ने नदी में छलांग लगा दी। वृद्ध को मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। पुलिस ने घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।



फंदे से लटक किशोरी ने दी जान
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी निवासी शिवलाल और उसकी पत्नी की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। मां-बाप की मौत के बाद गोविंद छोटी बहन पूनम (15) के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गोविंद मजदूरी करने चला गया। दोपहर बाद लौटा तो देखा पूनम की लाश घर के भीतर फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed