फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शटर तोड़कर खंगाल ले गए मोबाइल शॉप

शटर तोड़कर खंगाल ले गए मोबाइल शॉप

Fri, 29 Mar 2019 05:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
शटर तोड़कर खंगाल ले गए मोबाइल शॉप
शटर तोड़कर खंगाल ले गए मोबाइल शॉप
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ओसा चौराहा की घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर कोतवाली के ओसा चौराहा में गुरुवार की रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाने पर ले लिया। शटर तोड़कर चोर पूरी दुकान खंगाल ले गए। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
करारी के बड़ा मीरापुर गांव निवासी रामयस यादव पुत्र लालसिंह यादव का मकान ओसा चौराहे में करारी रोड पर है। इस मकान में वह मोबाइल शॉप चलाते हैं। बुधवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा दो लैपटॉप, दो बैटरी, फोटोकॉपी मशीन सहित 64 पीस बड़े मोबाइल की चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बरीपुर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी
टेड़ीमोढ़ (ब्यूरो)। कोखराज के बरीपुर गांव स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोर दोनों विद्यालयों से रेडियो, अनाज, बर्तन, काफी किताब व रजिस्टर आदि उठा ले गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजाला परवीन और निशा द्विवेदी ने तहरीर कोखराज पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed