फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   छात्राओं ने दो शोहदों को पीटा, बनाया मुर्गा

छात्राओं ने दो शोहदों को पीटा, बनाया मुर्गा

Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने दो शोहदों को पीटा, बनाया मुर्गा
छेड़खानी प छात्राओं ने दो शोहदों को पीटा, बनाया मुर्गा
विज्ञापन

करारी इलाके की घटना, एसओ ने कहा, जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी इलाके में शुक्रवार दोपहर छेड़खानी से बिफरीं छात्राओं ने दो शोहदों को पकड़कर जमकर पीटा। इन्हें बीच सड़क पर मुर्गा बनाया। एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बेटियों के इस हौसले का क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाली करीब छह छात्राएं शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। रास्ते में बाइक से आए दो शोहदों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। एक छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। इसपर बिफरीं छात्राओं ने शोहदों को रोक लिया। फिर उनकी चप्पल से पिटाई कर दी। शोहदों को पिटता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आम लोगों ने भी मनचलों की पिटाई की। इसके बाद छात्राओं ने शोहदों को मुर्गा बनवाया। माफी मांगने के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। बताया जाता है कि छात्राओं ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर न मिली तो भी शोहदों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed