{"_id":"5c2783d9bdec2256a931c31e","slug":"111546093529-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में उतराती मिली राजकुमार की लाश, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना में उतराती मिली राजकुमार की लाश, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में उतराती मिली युवक की लाश, कोहराम
मछली का शिकार करने के दौरान पैर फिसलने से डूब गया था
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। सरायअकिल के नंदा का पुरवा निवासी राजुकमार शव शनिवार की सुबह यमुना में उतराता हुआ मिला। गुरुवार को वह घर से मछली मारने की बात कहकर निकला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली के नंदा का पूरा गांव निवासी राजकुमार उर्फ नन्हू पुत्र चिरौंजी लाल नाव चलाकर परिवार का गुजारा करता था। गुरुवार की शाम वह डोंगी लेकर मछली का शिकार करने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान नंदा के पुरवा स्थित यमुना घाट से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ुवा घाट पर राजकुमार की नाव मिली थी। इससे आशंका हुई कि शायद मछली मारने के दौरान पैर फिसलने से वह यमुना में डूब गया हो। इस परिजनों ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से यमुना में जाल डलवाकर उसकी खोजबीन की। पर, शुक्रवार को दिनभर की मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह नंदा का पुरवा के समीप ही यमुना में उसकी उतराती हुई लाश बरामद की गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से म़ृतक की पत्नी सुनीता व बेटे प्रदीप (10), बेटी चंदिया (8), निशा (6) और गोलू (4) की रो-रोकर हालत खराब है।
सीएचसी के प्रसव केंद्रों में लगे एलईडी टेलीविजन
जच्चा-बच्चा की सुरक्षा की जानकारी देने को की गई कवायद
फोटो नं-15, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा कक्ष मेकं लगी एलईडी टीवी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के जच्चा-बच्चा कक्ष में एलईडी टेलीविजन लगाए जा रहे हैं। इसके जरिए जच्चा-बच्चा की सुरक्षा हेतु प्रसूताओं को जानकारियां दी जाएंगी। शनिवार तक जिले के चार सीएचसी में टेलीविजन लगाए भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
एलईडी टेलीविजन पर प्रसव बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल के सभी नियम, सावधानियां दिखाई जाएंगी। टेलीविजन के जरिए नवजात की मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, टीकाकरण, बच्चों को स्तनपान, सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। ताकि, अस्पताल से घर जाने के बाद भी नवजात की पूरी देखभाल की जा सके। माना जा रहा है कि इससे जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। यूनीसेफ के मंडलीय पर्यवेक्षक शिशिर रघुवंशी ने बताया कि शनिवार तक मूरतगंज, कनैली, नेवादा तथा सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एलईडी टीवी लगाई जा चुकी है। बाकी केंद्रों पर भी जल्द ही लगा दिए जाएंगे।