फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पशु तस्करी कराने वाले चार शातिर गिरफ्तार

पशु तस्करी कराने वाले चार शातिर गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी कराने वाले चार शातिर गिरफ्तार
कोखराज। स्थानीय पुलिस ने शनिवार रात कटने के लिए फतेहपुर से 17 मवेशी लादकर बिहार जा रहे एक ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। एक कार सवार चार लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद एक गोवंश की मौत हो गई। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को शनिवार रात सूचना मिली कि उनके इलाके से एक लदा एक ट्रक गुजरने वाला है। इस पर उन्होंने हमराहियों के साथ सिहोरी टोल प्लॉजा के समीप घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक में एक मृत और 17 जीवित गोवंश थे। तस्कर इन्हें वध के लिए फतेहपुर से बिहार ले जा रहे थे। ट्रक चालक सोनू उर्फ तौसीफ निवासी हटवा थाना पूरामुफ्ती को पकड़ लिया गया है। मवेशी लदा ट्रक पास कराने वाले इजराइल निवासी कोखराज, पूरामुफ्ती इलाके के हटवा निवासी मो. शमीम, नूर अहमद व मडियाडीह निवासी दिलशाद को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। ये लोग एक कार में थे और ट्रक चालक को पुलिस की लोकेशन दे रहे थे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed