फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक को पीटकर लूटने में चार पर केस

युवक को पीटकर लूटने में चार पर केस

Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
युवक को पीटकर लूटने में चार पर केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। युवक को पीटकर लूटने के एक मामले में शुक्रवार को पश्चिमशरीरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर टिकरी गांव निवासी विजय कुमार पासी पुत्र स्व. प्रीतम कुमार ने बताया कि आठ जनवरी 2018 को वह किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। पूरबशरीरा के समीप सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे देवाना निवासी रामबाबू, रामलाल, अर्जुन व लालचंद्र ने उसे रोक लिया और बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद जेब में रहा 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ उसने उसी रोज पुलिस को तहरीर दी थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित युवक ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी और लूट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि मुल्जिमों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed