{"_id":"5a414afb4f1c1bee6a8b5e63","slug":"111514228475-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुढ़का पारा कातिल बनी ठंड, वृद्धा़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुढ़का पारा कातिल बनी ठंड, वृद्धा़ की मौत
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कातिल ठंड ने फिर ली एक जान
-रविवार रात शादीपुर गांव में ठंड की जद में आने से वृद्धा ने तोड़ा दम, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा (कौशाम्बी)। पछुआ हवा के साथ पारा रोजाना लुढ़क रहा है। गलन भरी ठंड कातिल बन गई है। थोड़ी सी चूक में लोग जान गवां रहे हैं। रविवार रात ठंड लगने से सिराथू के शादीपुर गांव की एक वृद्धा की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया है। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सिराथू तहसील के शादीपुर गांव की आयशा बानो (82) पत्नी जमाल उद्दीन रविवार शाम अलाव तापने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर चली गई। रात अचानक वृद्धा की तबियत बिगड़ गई। वृद्धा की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग जब तक उसका इलाज कराने के लिए कहीं ले जाते वृद्धा की सांसें थम गई। बता दें कि बीते दिनों से कोहरे के साथ शुरू हुई पछुआ हवा से मौसम सर्द हो गया है। दिन-रात चल रही सर्द हवाएं कातिल बनती जा रही है। बीते पखवारे भर में अब दर्जन करीब 10 लोगों की ठंड की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। ठंड लगने से हुई वृद्धा की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सोमवार शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।