फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कर्ज में डूबे किसान ने आम की बाग में लगाई फांसी

कर्ज में डूबे किसान ने आम की बाग में लगाई फांसी

Wed, 14 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने आम की बाग में लगाई फांसी
सिराथू (कौशाम्बी)।
विज्ञापन

कर्ज में डूबे सैनी के चक बख्तियारा के किसान रामबाबू द्विवेदी (55) ने आलू के फसल में लाखों रुपये का नुकसान होने पर मंगलवार देर रात गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह लोगों ने पेड़ पर लटकती लाश देखी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर रोते-विलखते परिजन पहुंचे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबाबू ने तीन बैंकों से खेती के लिए कर्ज ले रखे थे। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये नगद व पार्टी फंड से एक लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


चक बख्तियारा निवासी रामबाबू द्विवेदी के पास साढ़े चार बीघा खेत था। उन्होंने किसानी के लिए एसबीआई की देवीगंज शाखा से सवा लाख तथा उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक की सैनी और डोरमा शाखाओं से एक-एक लाख रुपये कर्ज लिए थे। बड़ी मेहनत से आलू की फसल तैयार की थी। बंपर पैदावार भी हुई लेकिन नोटबंदी की वजह से आलू इतना सस्ता हो गया कि लागत तक नहीं निकल सकी। इसस लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


औने-पौने दाम में आलू बिकने से वह बैंकों का कर्ज अदा नहीं कर सके थे। परिजनों का कहना है कि इससे वह मानसिक तनाव में थे। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनका कर्ज माफ कर देगी। मगर स्पष्ट गाइड लाइन जारी न होने से बैंक रुपया जमा करने का दबाव बना रहे थे। इससे रामबाबू बेहद परेशान रहने लगे थे। मंगलवार देर रात बिना किसी को बताए घर से निकले और गांव के बाहर आम की बाग में लुंगी को फंदा बना फांसी लगा ली। भोर में बड़े बेटे देवेंद्र कुमार ने बिस्तर खाली देखा तो पिता की तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि गांव के बाहर उनका शव पेड़ से लटक रहा है।


खबर मिलते ही देवेंद्र मां उर्मिला देवी, भाई बृजेंद्र कुमार, राघवेंद्र व बहन अर्चना देवी के साथ मौके पर पहुंचा। शव देख सबके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम करीब पांच बजे एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे। पूरी पड़ताल के बाद एसडीएम ने माना कि किसान कर्जदार था।

कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी
तीन बैंकों से ले रखा था कर्ज, आलू में हो गया था लाखों का नुकसान
सपा ने दस हजार नगद, पार्टी फंड से एक लाख दिलाने का दिया आश्वासन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed