फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करारी: दहशत का दूसरा नाम बना ‘बाघ’

करारी: दहशत का दूसरा नाम बना ‘बाघ’

Thu, 31 Jan 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
करारी: दहशत का दूसरा नाम बना ‘बाघ’
मंझनपुर/करारी। करारी इलाके में ‘बाघ’ दहशत का पर्याय बन गया है। बुधवार रात कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले में हमला करके उसने एक मवेशी को मार डाला। एक किसान को भी घायल कर दिया। ‘बाघ’ की आमद से कस्बाइयों के साथ ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। उधर, जानकारी दिए जाने के बाद भी वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
विज्ञापन


‘बाघ’ कहां से किन परिस्थ्ितियों में रिहाइशी इलाके में पहुंचा? इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। बुधवार रात करीब आठ बजे करारी क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव में बाघ देखा गया था। इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने लाठी-डंडा और मशाल लेकर उसे खदेड़ा तो वह तियरा जमालपुर की ओर भाग निकला। इसके बाद तियरा, मुकीमपुर, सालेपुर व महेन्द्र सहित दर्जन भर से अधिक गांवों में रात भर जगहट रही। लोग लाठी-डंडे के साथ मशाल जलाकर बैठे रहे। बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को लोगों ने घर के भीतर कैद करके बाहर से दरवाजा बंद कर लिया था। हालांकि घर के अंदर भी उन्हें नींद नहीं आई। 15 से 20 की टोली में गांव वाले अलग-अलग स्थानों पर बैठे रहे। इसी बीच मध्य रात्रि के करीब ‘बाघ’ करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले में पहुंच गया। यहां उसने दिव्यांग जगतपाल उर्फ जत्तू की भैंस पर हमला कर उसे मार डाला। भैंस के चीखने की आवाज सुन जगत मौके पर पहुंचा तो ‘बाघ’ ने उसे भी घायल कर दिया। घायल जगतपाल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अन्नदाताओं की बढ़ी मुसीबत
मंझनपुर। ‘बाघ’ ने अन्नदाताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। करारी इलाके के किसान सहमे हुए हैं। मोअज्जमपुर के राममनोहर, बिहरोजपुर के सुखदेव, मुकीमपुर के रामनाथ, बरलहा के वासुदेव आदि का कहना है कि रात को फसल की तकवारी नहीं की जाए तो अन्ना मवेशियों का खतरा रहता है। अब ‘बाघ’ के डर से शाम ढलने के बाद खेत की ओर कदम रखने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। ऐसे में फसल भगवान भरोसे ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतपाल ने कहा- वो ‘बाघ’ ही था
मंझनपुर। हमले में घायल हुए अंसारगंज मोहल्ला निवासी जगतपाल ने बताया कि उसने पहले भी कई बार बाघ देखा है। रात को ‘बाघ’ ने ही हमला किया था। मोअज्जमपुर के ग्रामीण भी ‘बाघ’ के होने की बात कह रहे हैं। इसके बाद इन अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है कि वो कोई दूसरा जंगली जानवर भी हो सकता है।


फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है। ऐसा है तो यह गंभीर बात है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। ‘बाघ’ को पकड़वाकर चिड़िया घर भेजा जाएगा।
ओपी अम्बष्ट-डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed