फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर कारोबारी से डेढ़ लाख लूटा

नशीला पदार्थ सुंघाकर कारोबारी से डेढ़ लाख लूटा

Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर कारोबारी से डेढ़ लाख लूटा
नशीला पदार्थ सुंघाकर कारोबारी से डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। मुम्बई से कमाई कर घर आ रहे एक कारोबारी को बस पर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया गया। बेसुध हालत में कारोबारी को फतेहपुर स्टेशन पर बस से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार निवासी असफाक अहमद का मुम्बई में भी घर और व्यापार है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर वह मुम्बई से इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद बस स्टेशन पहुंचे। यहां से घर आने के लिए कानपुर जाने वाली रोडवेज बस पर सवार हो गए। रास्ते में जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेसुध हो गए। इसके बाद बेखौफ लुटेरों ने उनके बैग व जेब में मौजूद तकरीबन डेढ़ लाख रुपया और मोबाइल लूट लिया। फतेहपुर स्टेशन पर परिचालक ने उन्हें बेसुध हालत में स्टेशन पर उतार दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कारोबारी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराते हुए जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन




किसान नेता को मिली धमकी, एसपी से शिकायत
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के हर्रायपुर निवासी एक किसान नेता को पुलिस की मुखबिरी के शक में जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रायपुर निवासी शिवबाबू केसरवानी किसान मजूदर यूनियन युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हैं। बताया कि गांव के ही कुछ लोग जुआ की फड़ सजाते हैं। बुधवार को उन लोगों ने मोबाइल कर आलमचंद्र बुलाया और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया। साथ ही पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई के लिए 30 हजार की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। धमकी से सहमे किसान नेता ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।


छात्रा को बहकाकर भगा ले गया युवक
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। इलाके के एक गांव की छात्रा पश्चिमशरीरा स्थित निजी स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकली थी। बताया जाता है कि स्कूल में मौजूद पड़ोसी युवक ने उसको बहकाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और लेकर फुर्र हो गया। स्कूल बंद होने के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन के दौरान पता चला कि छात्रा पड़ोसी युवक की बाइक पर जाते देखी गई थी। पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।


ससुर ने बहू से की छेड़खानी, गिरफ्तार
मंझनपुर (ब्यूरो)। कस्बे के एक मोहल्ले की महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। कोतवाल धनंजय वर्मा का कहना है कि मामला जमीन के विवाद का है।




आवास आवंटन में धांधली की शिकायत
नेवादा (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के चंदूपुर अमरायन गांव में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। गुरुवार को पूर्व प्रधान विजई ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि योजना के तहत गांव 54 लोगों को आवांस आवंटित किया गया है। इनमें से 32 आवास अपात्रों के नाम आवंटित कर दिए गए हैं। अपात्रों में से कइयों ने या तो पहले से किसी दूसरी आवास योजना का लाभ ले रखा है। या फिर उनके पक्के मकान बने हुए हैं। बीडीओ ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed